हेलो दोस्तों! आज हम आपको Bamboo Farming Business Idea के बारे में बताने जा रहे हैं। सालों तक कमाई करने के लिए यह एक शानदार फार्मिंग आईडिया हैं। बेंबू फार्मिंग के ज़रिये आप 1 से 2 अकड़ भूमि में भी 40 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

बम्बू फार्मिंग क्या हैं?
बेंबू का मतलब बांस होता हैं। बांस की खेती को बेंबू फ़ार्मनिंग कहा जाता हैं। यह एक लंबे समय के लिए की जाने वाली खेती हैं। सामान्यतः व्यापारिक या व्यावसायिक प्रकार की खेती करने वाले किसान बेंबू की खेती करते हैं। इस खेती में कई प्रकार से मुनाफा कमाया जा सकता हैं जिसमें छोटे पौधे बेचना, बड़े बांस बेचना, बाँस के बोनसाई बनाना आदि मुख्य हैं। इनके बारे में लेख में विस्तार से बताया गया हैं।
आधार कार्ड से तुरंत मिलेगा 50,000 का लोन, 50000 Loan On Aadhar Card ऐसे करें प्राप्त।
बेंबू की खेती के लिए जरूरी चीजे
- बेंबू की खेती के लिए अधिक बारिश वाला स्थान जहाँ सालभर पानी की कमी ना हो, की आवश्यकता होती हैं।
- इसके लिए पानी का PH 4.5 से 6.5 के मध्य होना उपर्युक्त हैं। अधिक या कम पीएच वाले पानी में बेम्बू की खेती सही से नहीं हो पाती हैं।
- इसके साथ ही तापमान भी स्थिर होना बेहद जरूरी हैं, बेहद कम या अत्यधिक तापमान फसल को खराब कर सकता हैं।
- इसी लिए तटीय क्षेत्र बेंबू की खेती के लिए सबसे सही क्षेत्र माने जाते हैं।
- बेंबू की खेती के लिए रेतीली मिट्टी जिसका पीएच मान 5 से 6.5 के मध्य हो सबसे अच्छी मानी जाती हैं
- बांस की खेती के लिए मिट्टी में पोटेशियम और नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी हैं। यह दोनों पदार्थ बांस की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी हैं।
बेंबू फार्मिंग कैसे की जाती हैं?
बेंबू फार्मिंग सामान्य फार्मिंग तरीके से थोड़ी अलग होती हैं। बेंबू के पौधे लगाने के बाद फसल तैयार होने में लगभग 2 से 3 साल तक का समय लगता हैं। बांस की खेती के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे बताई जा रही हैं:-
- भूमि का चयन:- बांस की खेती के लिए सबसे पहले पोटेशियम और नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा वाली ऐसी भूमि का चयन करें। अधिक वर्षा वाले स्थान पर ढलान वाली भूमि इसके लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं जहाँ बारिश का पानी भूमि में जाये लेकिन एक जगह इकट्ठा ना हो।
- भूमि तैयार करना:- खेती से पहले भूमि को उर्वरक बनाना बेहद जरूरी हैं। इसके लिए भूमि को समतल करके उसमें खाद का छिड़काव करें। बांस की खेती के लिए सामान्य गोबर की खाद सबसे अच्छी होती हैं।
- बांस के पौधे लगाना:- बांस के पौधे लगाने के लिए लगभग 10 से 12 इंच की दूरी पर 8 से 10 इंच तक के गड्ढे बना लें। इसके बाद उन गड्ढों में बांस के पौधे लगायें। एक पौधे की क़ीमत लगभग 100 रुपये होती हैं।
- पानी देना:- पौधे लगने के बाद फ़ँवारे की सहायता से पानी का छिड़काव करें। पानी का छिड़काव इतना ही करें की प्रत्येक गढ़े में 2 इंच तक पानी भर जायें।
- पौधे बड़े होने पर आप पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
घर से कमाई करने के 5 सबसे शानदार Work From Home Business Ideas, होगी लाखो की कमाई
बांस की खेती में कितना खर्चा आता हैं?
बाँस की खेती करने में एक बीघा भूमि में लगभग 1800 पौधे लगायें जाते हैं। एक पौधे की क़ीमत लगभग 100 रुपये होती हैं। इस हिसाब से यदि आप एक बीघा में बांस की खेती करते हैं तो 1 लाख 80 हजार रुपये के पौधे आते हैं। इसके साथ खाद तथा मजदूरी का खर्चा मिलाकर सम्पूर्ण खर्चा 2 लाख रुपये प्रति बीघा होता हैं।
बांस की खेती से कमाई
बांस की खेती में पौधारोपण के बाद लगभग 2 से 3 साल में फसल तैयार होती हैं। इसके बाद आप फसल की कटाई करते हैं। कटाई करने के बाद फसल को फिर से तैयार होने के लिए दोबारा अगले 2 साल के लिए छोड़ दिया जाता हैं।
1 बीघा में बांस की कटाई करने पर लगभग 25 से 30 लाख रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता हैं। यह क़ीमत बाँस की क्वालिटी, लंबाई तथा मोटाई पर निर्भर करती हैं।
बांस कितने दिन में तैयार हो जाता है?
बांस की खेती तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लगता हैं।
बांस की रोपाई कब करनी चाहिए?
बांस की रोपाई बारिश शुरू होने के समय जून तथा जुलाई में की जानी चाहिए।
1 एकड़ में कितना बांस होता है?
1 एकड़ में लगभग 70 टन बांस की खेती की जा सकती हैं।
कौन सा बांस सबसे तेजी से बढ़ता है?
मदके (फिलोस्टैचिस रेटिकुलता) तथा मोसो (फिलोस्टैचिस एडुलिस) किस्म के बांस सबसे अधिक तेज़ी से बढ़ते हैं।
बांस के पेड़ को बड़ा होने में कितना समय लगता है?
बांस के पेड़ को बड़ा होने में 3 साल का समय लगता हैं।